रायगढ़: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के कूपाकानी की है।जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के हिमगिर के ग्राम उस्ताली निवासी सूरज झरिया (18) शनिवार को लैलूंगा के कूपाकानी निवासी अपने भाई लालधर विश्वकर्मा के यहां मेहमानी में आया था।शाम को भाई की बाइक लेकर लैलूंगा कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में रूडूकेला के पास सामने से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई।