रायगढ़, 9 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में गत माह अपराध अनावरण और क्राइम डिटेक्शन में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अरविन्द की हालही मे हुए मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफास करने में रही थी अहम भूमिका
मामला 18-19 अगस्त की रात का है, जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75 कंपनी का नया मोबाइल चोरी कर लिया था। दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी दीपक झरिया (19 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसने चोरी स्वीकार कर बताया कि उसने मोबाइलों को रायगढ़ के मोबाइल दुकानों में बेचा है । आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 1100 रुपये नकद तथा 17 नग पुराने मोबाइल बरामद किए। जिसे लेकर आज क्राइम मीटिंग में उन्हें जिला कप्तान द्वारा उत्कृष्ट विवेचना के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया





