घरघोड़ा मे एक रेत घाट की नीलामी प्रक्रिया शुरू,नवंबर तक होगी ऑनलाइन निविदा

 

घरघोड़ा की रेत खदान नीलामी पर निगाहें टिकी-जाने निविदा की प्रमुख शर्तें और राशि…

रायगढ़। जिले में रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। जिला खनिज विभाग ने घरघोड़ा क्षेत्र के छिरभौवना रेत घाट सहित चार रेत खदानों की नीलामी के लिए निविदा जारी की है। इस बार नीलामी पूरी तरह ऑनलाइन मोड में की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया 21 से 27 नवंबर 2025 तक चलेगी।

जिला कलेक्टर के अनुमोदन के बाद कुल 16 रेत खदानों को जिले में अधिकृत रूप से चिन्हित किया गया है, जिनमें से 4 खदानों की नीलामी इस चरण में की जाएगी। इनमें घरघोड़ा का छिरभौवना घाट प्रमुख रूप से शामिल है।

निविदा की प्रमुख शर्तें और राशि:

उच्चतम निर्धारित मूल्य: ₹212 प्रति घनमीटर

ई-नीलामी दस्तावेज़ एवं प्रक्रिया शुल्क: ₹10,000

बिड सिक्योरिटी (जमानत राशि): ₹1,20,000

परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (सुरक्षा जमा): ₹3,00,000

विभागीय निर्देशों के अनुसार, नीलामी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कलेक्टर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।

अधिकारियों का मानना है कि रेत खदानों के नियमित आवंटन से रेत चोरी और अवैध परिवहन पर रोक लगेगी। साथ ही, शासन को राजस्व का सीधा लाभ मिलेगा। इससे निर्माण कार्यों के लिए रेत की आपूर्ति भी सुचारू रहेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

घरघोड़ा क्षेत्र के लिए ये नीलामी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि लंबे समय से यहां रेत खदानों के संचालन में अनियमितता और अवैध खनन की शिकायतें मिलती रही हैं। अब विभागीय नियंत्रण में होने से स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

निविदा देखना नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HYZIYQW8mQTL0Hgk951Ist?mode=ems_copy_t