आज फिर घरघोड़ा मे खनिज विभाग का छापा, 2 गाड़ी फिल्मी स्टाइल मे रेत डंप कर भागी, एक ट्रेक्टर जप्त…

 

17 जून घरघोड़ा :मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ खनिज विभाग कि टीम ने आज फिर सुबह 9 बजे आस पास पूरी टीम के साथ कंचनपुर घाट पर छापा मारा… रेत चोरी कर रही 3 ट्रेक्टर मे से दो ट्रेक्टर फ्लिमी स्टाइल मे रेत डंप कर भागने मे कामयाब रहे… वही एक अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर खनिज विभाग के हत्थे चढ़ गया..ट्रेक्टर को घरघोड़ा थाने के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है…

माइनिंग अधिकारी का कहना है कि घरघोड़ा के आसपास के घाटों में लगातार रेत चोरी की शिकायतें मिल रही थी.. उसी को देखते हुए टीम ने कार्रवाई की है. एक ट्रैक्टर को जप्ती बनाया गया है आने वाले दिनों में भी कार्यवाही जारी रहेगी…