घरघोड़ा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को वार्ड नंबर 10, महंतपारा क्षेत्र में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। थाना प्रभारी निरीक्षक राम किंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बगबुढा तालाब के पास सुबरन महंत नाम की युवती प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाश रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपिया सुबरन महंत (27) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में भरी 15 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कीमत 2,250 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जब्त किया और आरोपिया को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 330/2024 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना घरघोड़ा के प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक प्रहलाद भगत, दिनेश सिदार और सुमित उरांव ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है और क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ।
News Update
-
AI से करियर तक… घरघोड़ा के युवाओं के लिए खास मौका, 9 अक्टूबर को AiiT कॉलेज में सेमिनार
-
स्कूटी चुराई, फिर उसी से निकले बाइक चोरी करने… पुलिस ने रास्ते में धर दबोचा, 3 लाख के 4 वाहन बरामद
-
“मेन रोड पर हाथियों का कब्जा! समारुमा जंगल में 50 हाथियों ने रोका रास्ता, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार”
-
रिकॉर्ड में डिलीवरी, असल में शून्य: रायगढ़ गैस एजेंसी का बड़ा स्कैम उजागर
-
काले पन्नी से ढका पिकअप बना शक की वजह, तलाशी ली तो अंदर मिले 13 गौवंश





