रायगढ़:दूसरी मंजिल से गिरकर 6 वर्षीय मासूम की हुई मौत

 

रायगढ़| बुधवार दोपहर घर में खेलते वक्त 6 साल का हिमांशु निषाद दूसरी मंजिल से गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत चंद्रपुर के प्राथमिक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार हिमांशु, नंदकुमार निषाद का बेटा था। पिता गुपचुप का ठेला चलाते हैं। घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। घर में पत्नी, बच्चे और छोटे भाई का परिवार रहता है। दोपहर में हिमांशु की मां कपड़े सुखा रही थी। तभी आंगन में कुछ गिरने की आवाज आई। वह दौड़कर पहुंची तो देखा, बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है। परिजन उसे लेकर चंद्रपुर प्राथमिक हॉस्पिटल लेकर भागे।जिसके बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शाम 5 बजे उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।