आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शासकीय कर्मचारी घोषित करने धरना प्रदर्शन,देखें एक्सक्लूसिव वीडियो!!

रायगढ़ में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिनी स्टेडियम में इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को अपना ज्ञापन सौपा… आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित था जिसमें जिले भर में बड़ी संख्याओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना आवाज बुलंद किया!!

 

 ये है मांगे 

1- 35 से 40 वर्ष कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शासकीकरण किया जाए 

2- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 21000 और सहायिकाओं को 17500 रुपए वेतन दिए जाएं 

3- सेवानिवृत्तियों के लिए पेंशन 

4- समूह बीमा का लाभ मिले 

5- आकस्मिक मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति 

6- महंगाई भत्ता का लाभ मिले 

7- पदोन्नति की मांग 

8- आंगनवाड़ी में गर्म भोजन के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हे की मांग