रायगढ़ जिला के हाटी में एक हाथी शावक की पानी में डूबने से मौत हो गई। हाथी दल जंगल से निकलकर नहाने तालाब पहुंचा था, तभी यह घटना घटित हुई। घटना की सूचना के बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग अलग वन परिक्षेत्र में 152 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। गुरूवार की सुबह छाल रेंज के हाटीबीट के कक्ष क्रमांक 554 आरएफ में 52 हाथियों का दल जंगल से निकलकर तालाब में नहाने पहुंचा। यहां हाथी पानी में काफी देर रहे, लेकिन जब बाकी हाथी तालाब से बाहर निकले, तो एक शावक पानी में ही डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। ऐसे में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना विभाग को लगी, तो मौके पर पहुंचकर किसी तरह शावक के शव को बाहर निकाला गया और मामले में पंचनामा बना कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





