रायगढ़। स्टेट जीएसटी ने बिना ईवे बिल और कागजात के चलने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई करना शुरु कर दिया गया है। शुक्रवार को दो ट्रको को पकड़ा है,जिसमें अफसरों गेरवानी से निकले एक ट्रक को बिना कोई कागजात के साथ में स्पंज आयरन से भरी ट्रक को पकड़ लिया है।जिस ट्रक को पकड़ा हैं उसके ड्राईवर ने स्पंज आयरन कौन से उद्योग से निकला है। यह नहीं बताया, कहा कि गाड़ी को कहां लेकर गाड़ी जाना है, उसे बताने के लिए मना किया गया था । दस्तावेज और ईवे बिल को नहीं दिया गया था, इसे बाद में देने की बात कही गई थी ।इसी तरह धान का खराब सामान भूसा बिल्हा बिलासपुर से रायगढ़ आ रहा था,इसे भी छातामुड़ा चौक के पास स्टेट जीएसटी ने पकड़ा है, उसमें भी किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं था, ईवे बिल नहीं दिया गया था, इन दोनों गाड़ियों को पकड़ा गया था।दरअसल जीएसटी स्टेट लगातार गाड़ियों की धरपकड़ कर रहा है, पिछले हफ्तेभर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दरअसल राज्य स्तर से निर्देश जारी किया गया हैं कि हर माह गाड़ियों की धरपकड़ की जाए। क्योंकि मालवाहक गाड़ियों में किसी भी तरह का कोई टैक्स की चोरी ना करे, इसलिए लगातार गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है।
News Update
-
घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत
-
महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
हाथियों की लगातार मौत पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
-
घरघोड़ा में गैस बुकिंग ठप, सर्वर खराबी से लोग परेशान… एजेंसी से बैरंग लौट रहे उपभोक्ता
-
घरघोड़ा:नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार





