रायगढ़। शालीमार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया था,जिसे गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के माल्दा निवासी फौजायल हक पिता इनुअलहक (19 वर्ष) अपने चार-पांच दोस्तों के साथ कमाने-खाने के लिए शुक्रवार को घर से निकला था, इस दौरान ये सभी युवक शालीमार-कुर्ला के स्लीपर कोच में सवार होकर मुंबई जा रहे थे। इस दौरान शनिवार शाम को जब ट्रेन रायगढ़ से निकली तो फौजायल हक और उसका एक दोस्त गेट पर बैठे हुए थे। इस दौरान ट्रेन जब राबर्टशन स्टेशन से निकली और उसकी गति तेज हुआ फौजायल हक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया,ऐसे में उसके दोस्तों द्वारा शोर मचाए जाने पर ट्रेन को रोकवाते हुए नीचे उतरे और घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दिया गया। जिससे जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
News Update
-
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
-
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत खनन पर शिकंजा
-
घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार
-
रायगढ़ में अटैचमेंट से बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था,82 स्कूलों में एक ही शिक्षक, 183 में अतिरिक्त स्टाफ
-
पत्नी, ससुर और साले पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस





