गलत फसल सर्वे करने वाले 50 पटवारियों पर होगी कार्रवाई, नोटिस देकर मांगा जवाब

रायगढ़:गांव स्तर पर पहले चरण में धान की 5 फसल का गलत सर्वे करने वाले पटवारियों पर गाज गिर सकती है 1 जिले के ऐसे 50 से अधिक पटवारियों को नोटिस दिया गया है।इनके द्वारा किए गए सर्वे के बाद ब्लॉक लेबल के अधिकारियों ने सर्वे किया तो त्रुटि पाई गई थी। उनके जवाब के बाद कार्रवाई हो सकती है।प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी से अधिक दर पर होती है।प्रदेश में 3100 रुपए क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान पटवारियोंका जवाब मिलने खरीदा जाता है। धान बेचने के लिए किसानों को अपनी जमीन का पंजीयन कराना होता है। किसान ऐसी जमीन का भी रजिस्ट्रेशन करा के धान बेच देते हैं। इसमें धान की उपज ही नहीं होती। ऐसी जमीन के आधार पर किसान दूसरों का धान भी बेच देते हैं। सरकार ऐसी पड़त भूमि के रजिस्ट्रेशन पर धान बेचने की परंपरा को रोकने के लिए प्रयास कर रही है।इसीलिए प्रदेश में पहली बार तीन स्तर पर धान की फसल का सर्वे कराया गया। जिले में पहली गिरदावरी में 5.91 प्रतिशत जमीन कम पाई गई थी। इसके बाद तीन स्तर पर जांच कराने का निर्णय लिया गया।इसमें पटवारियों के द्वारा की गई जांच का सर्वे ब्लॉक के अधिकारियों ने किया।इसमें 3.49 प्रतिशत यानी 1008 रे खेतों में धान की फसल नहीं पाई गई,जहां पटवारियों ने धान की फसल बताई थी।

भू अभिलेख के नोडल अधिकारी शशिकांत कुर्रे ने बताया कि फसल सर्वे में जिन पटवारी द्वारा गलती की गई है ऐसे 50 से अधिक पटवारी को नोटिस दिया गया है जवाब के बाद करवाही की जाएगी