घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड 7, जो इस बार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हुआ है, चुनावी माहौल में सुर्खियों में आ गया है। विकास के अभाव और जनता की समस्याओं के समाधान का वादा करते हुए युवा नेता संजय डोडे ने कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की है। वार्ड 7 में संजय डोडे को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी जीत की संभावना प्रबल होती दिख रही है।
विकास की बाट जोहता वार्ड 7
भाजपा के पूर्व पार्षद के कार्यकाल में वार्ड 7 में विकास कार्यों की अनदेखी ने वार्डवासियों को नाराज कर दिया है। टूटी सड़कों, जलभराव की समस्या, और सफाई व्यवस्था की कमी जैसे मुद्दों ने यहां के लोगों को परेशान किया है। संजय डोडे ने इन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का संकल्प लिया है।
संजय डोंडे: जमीनी नेता और जन-जन की आवाज
संजय डोडे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। वे एससी कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई के जिला सचिव और युवा कांग्रेस में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सादगी और सेवा भावना ने उन्हें वार्डवासियों के दिलों में जगह दी है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और जनता के साथ उनकी मजबूत पकड़ उन्हें अन्य नेताओं से अलग खड़ा करती है।
वार्ड 7 के हर द्वार में बढ़ता जनसंपर्क अभियान
संजय डोडे ने वार्ड 7 में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। वे न केवल जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं, बल्कि उनके समाधान का खाका भी तैयार कर रहे हैं। उनका यह प्रयास उन्हें जनता के और करीब ला रहा है।
जीत की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ते संजय डोंडे
अगर कांग्रेस से संजय डोडे को टिकट मिलता है, तो उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वार्डवासियों का कहना है कि वे संजय डोडे में एक ऐसा नेता देखते हैं जो वार्ड 7 में बदलाव और विकास की नई शुरुआत कर सकता है । एक वार्ड वासी के अनुसार घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड 7 में संजय डोडे केवल एक नेता नहीं, बल्कि परिवर्तन और उम्मीद का चेहरा बन चुके हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो यह वार्ड विकास और समृद्धि के एक नए युग में प्रवेश कर सकता है।




