युवा व अनुभवी चेहरा पर आम जनता के माँग पर पार्टी जता सकती है भरोसा
घरघोड़ा – ज्यों ज्यों नगर पंचायत की तारीख़ नज़दीक आती जा रही है त्यो त्यो उम्मीदवारो की फ़ेहरिस्त बढ़ते जा रही है, कहीं स्वम् उम्मीदवारो द्वारा तो कहीं आम जनता द्वारा इस बात को जोर दिया जा रहा है की प्रत्याशी कौन बनेगा ।
ताजा मामला नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड 5 से कांग्रेस पार्टी कि ओर से अभिताभ लहरे पप्पू का नाम तेजी से उभर कर आ रहा है, अभिताभ पूर्व में वार्ड 7 से सबसे युवा पार्षद बनके उभरे थे वही पूर्व में वार्ड 4 से छाया पार्षद थे वही अब वार्ड 5 के आम जनता द्वारा अभिताभ लहरे पप्पू को उनने कार्यकुशलता व अनुभव के आधार पर इस बार वार्ड 5 के पार्षद बनाये जाने की वकालत कर रहे है, अभिताभ लहरे पप्पू अगर दावेदारी करे और कांग्रेस पार्टी अगर इस बार अभिताभ लहरे पप्पू को टिकट दे इस बार पुनः वार्ड पाँच में कांग्रेस जीतेगी व वार्ड का समुचित विकास होगा





