घरघोड़ा वार्ड 11 में BJP की सबसे मजबूत प्रत्याशी बनीं सरिता सतीश केशरी

 जनता का समर्थन-विकास का संकल्प,सरिता सतीश केशरी की वार्ड में लहर

घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से पार्षद पद की दावेदारी ठोक रहीं श्रीमती सरिता सतीश केशरी इस चुनाव में सबसे प्रभावशाली और मजबूत प्रत्याशी बनकर उभरी हैं। सहज, मिलनसार और कर्मठ स्वभाव की धनी सरिता केशरी को वार्ड की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। वर्षों से समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण वे आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुकी हैं।

सरिता केशरी महिलाओं की सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था ‘जन पहल’ से जुड़कर शिक्षा और समाज सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। वार्ड की जनता का कहना है कि वे केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हमेशा जनता के सुख-दुःख में साथ रही हैं। उनके विकास कार्यों के प्रति समर्पण और बेहतरीन कार्यशैली के कारण वार्ड में उनके पक्ष में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है।

वार्ड की जमीनी समस्याओं की गहरी समझ, ठोस विकास का संकल्प

उच्च शिक्षित और कर्मठ नेता के रूप में पहचानी जाने वाली सरिता केशरी न केवल वार्ड की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं, बल्कि उनके स्थायी समाधान के लिए उनके पास एक स्पष्ट दृष्टि और ठोस योजना भी है। उनके अनुसार, वार्ड के समुचित विकास के लिए शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार अत्यंत आवश्यक है। वे इन सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरी हैं।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि अब वार्ड को एक ऐसी नेतृत्वकर्ता की जरूरत है, जो केवल वादे न करे, बल्कि धरातल पर कार्य कर दिखाए। सरिता केशरी की मेहनत, ईमानदारी और समाज के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें अन्य सभी प्रत्याशियों से आगे खड़ा कर दिया है।

जनता में उत्साह, बीजेपी की जीत लगभग तय!

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वार्ड 11 में सरिता केशरी के समर्थन में लहर तेज होती जा रही है। हर गली, हर चौक और हर मोहल्ले में उनकी लोकप्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। मतदाता यह मान चुके हैं कि यदि इस बार वार्ड को सशक्त नेतृत्व देना है, तो वह केवल और केवल सरिता केशरी के रूप में ही संभव है।

राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि BJP को वार्ड 11 में जबरदस्त बढ़त मिल रही है और इसका पूरा श्रेय सरिता केशरी की मेहनत और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को जाता है। जनमानस की जुबान पर अब केवल एक ही नारा गूंज रहा है—

 

“वार्ड का विकास, सरिता सतीश केशरी के साथ!”