अमित त्रिपाठी बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष,बीजेपी के तीन क्रॉस वोट 

 

घरघोड़ा में आज हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में ऐतिहासिक  पलटवार फिर देखने को मिला जिसमे बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी, घरघोड़ा में अध्यक्ष चुनाव के बाद सभी ने अपनी अपनी रणनीति बनानी चालू कर दी थी, जो आज परिणाम में देखने मिला जिसमे कांग्रेस से अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है जहाँ बीजेपी पूर्ण बहुमत  थी जिसमे बीजेपी के 9 पार्षद, कांग्रेस के 4, निर्दलीय के 2, वही अध्यक्ष के 1 वोट जिसे कुल मिलाकर 16 वोट रहे जिसमे बहुमत के लिए 9 वोट की आवश्यकता थी परंतु पासा पलट गया फिर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी अमित त्रिपाठी के साथ बहुमत साबित करते हुए 9 वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दी, इस जीत में कांग्रेस से चार, निर्दलीय के दो और बीजेपी के तीन वोट अमित को मिले जिससे राजनीतिक पंडित हैरान हुए और कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया 

अमित त्रिपाठी एनएसयूआई छात्र राजनीति से निकलकर घरघोड़ा के एक कथित कद्दावर नेता को पार्षद चुनाव में हरवाकर अपना लोहा मनवा फिर बहुमत न होने के बावजूद भी कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर कांग्रेस की साख बचाई 

 अमित को बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है