खरसिया में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी में अनैतिक कार्य करते हुए लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं, पुलिस इसी आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। मामला के खरसिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक लॉज में छापेमारी की गयी है। छापेमारी में संदिग्ध स्थिति में लड़के लड़कियों को पकड़ा है।
मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद दबिश दी और मौके से कई युवक-युवतियों को अश्लील गतिविधियों के संदेह में हिरासत में लिया।खरसिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर देह व्यापार के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस बार वहीं इस कार्रवाई में लक्ष्मी लॉज में छापा लॉज का संचालक कैलाश अग्रवाल और कुछ संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गये
यह अड्डा पहले भी पुलिस की निगाह में रह चुका है,लेकिन एक बार फिर वहां अवैध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।पूछताछ जारी, कई चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद पकड़े गए युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क के पीछे के मूल सरगना और संचालकों की पहचान की जा सके। सूत्रों के अनुसार, यह रैकेट स्थानीय स्तर पर फैला हुआ है और इसमें कुछ स्थानीय दलालों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।





