तेज रफ्तार बाइक से युवतियां अनियंत्रित होकर गिरी, एक की हालत गंभीर

धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत लिप्ती गांव के पास तेज रफ्तार बाईक से गिरकर दो युवतियां घायल हो गई। इनमें से एक को गंभीर स्थिति के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, बहनाटांगर निवासी दो युवतियां ममता एक्का एवं पूनम एक्का एनएस 160 मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्यवश कापू से अपने गृहग्राम लौट रही थीं ।लगभग सायं 5 बजे के करीब लिप्ती गांव के समीप तीव्र गति में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई। और वहीं दुर्घटना में दोनों युवतियां सड़क पर गिर पड़ीं। इस घटना में एक युवती को गंभीर रूप से घायल होनें के कारण समीपस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार जारी है।