छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का घरघोड़ा आगमन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 6 और 7 जून 2025 को दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कोरबा और रायगढ़ जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनके प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

7 जून प्रातः 11 बजे कोरबा से रायगढ़ जिले के वृंदावन के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे वृंदावन पहुंचकर विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया के निवास में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।इसके बाद दोपहर 1 बजे वृंदावन से घरघोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.40 बजे परसौड़ा पहुंचकर श्री उमेश जी के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।