कैम्पर ने बाईक सवार युवक कि ले ली जान , गाड़ियों कि लगी लम्बी कतार … घरघोड़ा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर मौजूद

कैम्पर ने बाईक सवार युवक कि ले ली जान , गाड़ियों कि लगी लम्बी कतार … थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर मौजू

 

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह से बड़ी घटना निकलकर सामने आई है जिसमे पिकअप कैम्पर ने बाईक सवार को सामने से ठोक दिया जिससे युवक कि मौके पर मौत हो गई है। 

 

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना अमलीडीह के पास पेट्रोल पम्प के पास भालूमार प्रतीक्षालय के सामने केम्पर और बाईक में आमने सामने भिड़ंत में बाईक सवार युवक कि मौत हो गई है।

 

जानकारी अनुसार हीरो होंडा बाईक क्रमांक CG13 AL5543 से बाईक सवार युवक रायगढ़ कि तरफ जा रह था वही पिकअप कैम्पर CG 13 X 8373 जो तेज रफ्तार से घरघोड़ा कि तरफ जा रही थी ठीक भालूमार प्रतीक्षालय के सामने कैम्पर पिकअप ने बाईक सवार युवक को आमने सामने ठोंक दिया जिससे युवक कि मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों कि भीड़ जमा गई। घटना कि सुचना पर घरघोड़ा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है। वही ठोकर मरने के बाद पिकअप चालक भागने का प्रयास कर रहे थे परन्तु ग्रामीणों ने कैम्पर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

 

घटना स्थल पर मृतक का आई कार्ड मिला है जिसमे नाम किशोर राठिया पिता मुक्ति राम निवासी रायगढ़ दर्ज है। पुलिस ने घटना करीत ड्राइवर और कैम्पर पिकअप को कब्जे में ले लिया है वही पुलिस आगे कि कार्यवाही में जुट गई है।