घरघोड़ा के अस्पतालों का मेकओवर शुरू:18 स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत को हरी झंडी

 

घरघोड़ा ब्लॉक के सामुदायिक, प्राथमिक और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की लंबे समय से चली आ रही बदहाली अब खत्म होने वाली है। कई केंद्रों में छत टपकने, दीवारों के दरकने और भवनों के जर्जर होने जैसी समस्याएँ थीं, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को परेशानी होती थी।अब इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया गया है:PWD ने मरम्मत कार्य के लिए आधिकारिक तौर पर टेंडर जारी कर दिया है और प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल चुकी है।

जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा ब्लॉक के कुल 18 सामुदायिक, प्राथमिक और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के लिए 46.33 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।अधिकारियों का कहना है कि जनवरी–फरवरी तक सभी भवनों का नवीनीकरण पूरा कर लिया जाएगा।इस तय समयसीमा के बाद घरघोड़ा क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी:जो निश्चित ही क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक बदलाव है।