कोयले से भरे ट्रको को एसडीएम ने पकड़ा,जाने तहसीलदार ने कार्यवाही पर “रायगढ़ आवाज़” से क्या कहा…

16 जून रायगढ़ :आज एसडीएम धरमजयगढ़ धनराज मरकाम एवं तहसीलदार हितैश साहू ने पत्थलगांव रोड पर इंडिया ढाबा के पास से कोयला लोड 4 ट्रक को पकड़ा है।चारों ट्रको को पुलिस थाना धरमजयगढ़ के सामने खड़ा कर रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ट्रक से कोयला खाली किया जा रहा था। लंबे समय से धरमजयगढ़ क्षेत्र में ट्रकों से कोयला की अफरा-तफरी हो रहा है। चरखापारा और धरमजयगढ़ में भारी मात्रा में ट्रकों से कोयला उतारा जाता है।जिस पर आज एसडीएम धरमजयगढ़ और तहसीलदार ने कार्यवाही करते हुए 4 ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।

 तहसीलदार हितेश साहू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रको को लेकर शिकायतें आती रहती हैं एसडीएम धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में चार ट्रको को पकड़ा गया है मामले की जांच की जा रही है गाड़ियों के दस्तावेज सहित मालिकों की जानकारी ली जा रही है जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी