घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुडुमकेला जोबापारा में छापामार कार्यवाही कर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद ₹16,540, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त किया गया है।थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के निर्देशन में आर उधोराम पटेल,भानुप्रताप चंद्रा,परमेश्वर सिंह की टीम ने 29 अगस्त की देर रात कार्यवाही की। पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 5 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –
1. नारद झरिया पिता भरोसराम झरिया (56 वर्ष)
2. ब्रम्हा गुप्ता पिता परशुराम गुप्ता (34 वर्ष)
3. अनिल कुमार झरिया पिता स्व. पंचुराम झरिया (36 वर्ष)
4. नारायण साव पिता भुवनेश्वर साव (37 वर्ष)
5. फिरतलाल साव पिता स्व. खेडुराम साव (46 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम कुडुमकेला, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के निवासी हैं।आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहाँ सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उन्हें जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। उनके खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।





