रायगढ़, ___ नवंबर 2025 — रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के 27 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हेतु डिजिटल बोर्ड की स्थापना कराई गई है। इसी क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्राटांगर में स्थापित डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री बल्लभी सिदार, बी.आर.सी. श्री मनोज प्रधान, सरपंच प्रतिनिधि श्रीकांत राठिया, बी.डी.सी. प्रतिनिधि श्री मुकेश राठिया, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री कन्हैया राठिया, अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्रावास अधीक्षक श्री हर्ष डनसेना एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सांसद श्री राठिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी साधनों का उपयोग विद्यार्थियों को नई दिशा देगा और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर सांसद महोदय ने विद्यालय में नवीन भवन निर्माण, छात्रावास भवन निर्माण एवं मंच सह शेड निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की।
सांसद श्री राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “डिजिटल इंडिया” के विजन को साकार करने के लिए संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।





