घरघोड़ा : स्टेडियम के पास ताश-पत्ती से जुआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार, मौके से नगदी व पत्ती जब्त

 

घरघोड़ा। दिनांक 2 नवम्बर 2025 — पुलिस ने रविवार की शाम घरघोड़ा स्टेडियम के पास किसान राइस मिल परिसर में जुआ खेल रहे चार युवकों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक की अगुवाई में आरक्षकों  के साथ टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश-पत्ती से रुपए–पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में रेड की कार्रवाई की गई।पुलिस टीम व गवाहों की मौजूदगी में मौके से चार जुआरी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से कुल ₹1910 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।आरोपियों को घरघोड़ा थाना लाकर वैधानिक कार्रवाई के बाद जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

पुलिस का सख्त संदेश – सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।