“कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: युवा साथी सेवा संगठन ने घरघोड़ा CHC में मरीजों को बांटे कंबल”

 

 

कड़ाके की ठंड से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे समय में युवा साथी सेवा संगठन के युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी मरीजों को गर्म कंबल वितरित किए। ठंड के कारण मरीजों को हो रही तकलीफ को देखते हुए संगठन के सदस्यों ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर सेवा कार्य किया।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे 

नवीन मिश्रा – अध्यक्ष

प्रियांशु बघेल – सचिव

अनीश उरांव – कोषाध्यक्ष

जागेश्वर कुर्रे – महासचिव

इसके साथ ही संगठन के सक्रिय सदस्य:

विभाष बर्मन, राहुल सारथी, साजिद खान, करण महंत, आनंद बंजारे, अंशु उरांव, देव उरांव: भी कार्यक्रम में शामिल रहे और सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कंबल पाकर मरीजों ने प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में संगठन की इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है