घरघोड़ा में सौहार्द की मिसाल: अम्बेडकर जयंती पर मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत

 

घरघोड़ा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कल घरघोड़ा क्षेत्र में भव्य रैली निकालकर समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जयंती मनाई। रैली में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुए, जिन्होंने जय भीम के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया।

इसी दौरान घरघोड़ा बस स्टैंड पर एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जब मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने रैली में शामिल लोगों का ठंडा पानी कोल्ड ड्रिंक पिलाकर स्वागत किया। तेज गर्मी के बीच यह सेवा भाव लोगों के लिए राहत भरा रहा और सभी ने इस पहल की सराहना की।

इस मौके पर दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली। लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सौहार्द और आपसी सम्मान को मजबूत करते हैं।

रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और अंत में डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।मुस्लिम समाज सदर मोहम्मद ताहिर चिश्ती बेलाल खान मुस्तकीम खान, सरफराज खान, आरिफ खान, सोनू खान आशिफ खान मोहम्मद अली, सैयद अली दिनेश बरेठ,आर्यन कुजूर अन्य शामिल रहे