घरघोड़ा:प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सनसनी,मंदिर के बाहर युवक ने काटी जीभ, अचानक हुआ बेहोश…श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

 

 

घरघोड़ा। घरघोड़ा-छाल रोड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शुभ करीब 4 से 5 बजे के बीच एक व्यक्ति ने मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली। घटना के तुरंत बाद वह युवक बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने जब युवक को खून से लथपथ हालत में देखा तो अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर समिति को दी। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य पहुंचे और तत्काल घरघोड़ा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर में जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि छाल रोड स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र का एक प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।