ऑपरेशन तलाश अभियान में घरघोड़ा पुलिस की सफलता,4 गुम इंसान सकुशल दस्तयाब

 

    रायगढ़, 22 जून 2025 — पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में 1 जून से संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान जिले में बीते 21 दिनों में कुल 93 गुम इंसानों की सकुशल तलाश कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

         अभियान के तहत जिलेभर में की गई खोजबीन में 83 वयस्क और 10 नाबालिग शामिल हैं। नाबालिगों की बरामदगी को प्राथमिकता पर रखते हुए उनकी तलाश में विशेष रणनीति अपनाई गई और संबंधित मामलों में आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई भी की गई है।थाना स्तर पर देखें तो इस अभियान में घरघोड़ा थाने ने 4  व्यक्ति को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सौंपा।

      “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा मानवता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही इस कार्यवाही को स्थानीय जनों से प्रशंसा मिल रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।