आरोपी फरार, जाने जांच अधिकारी ने “रायगढ़ आवाज” से क्या कहा
रायगढ़ जिले से एक मामला सामने आया है जिसमे एक युवती ने किराए के मकान में 26 मई 2025 को चुनरी से फांसी लगा ली थी। जनपद पंचायत घरघोड़ा के सामने मकान में युवती की चुनरी से लटकती लाश मिली थी। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 का है।26 मई कि सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से अंदर देखा तो चुनरी में युवती की लाश लटक रही थी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था।
घरघोड़ा पुलिस का खुलासा
अब डेढ़ महीने बाद जाकर घरघोड़ा पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने घरघोड़ा जनपद पंचायत के इंजीनियर विश्वनाथ यादव व उनकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व शादी का झांसा देकर यौन शोषण का अपराध दर्ज किया है आपको बता दें मृतिका के परिजनों के बयान, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 108,69,3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की हैपुलिस द्वारा मामला दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी पति-पत्नी फरार हैं पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है
जांच अधिकारी ASI खेमराज पटेल- उक्त मामले में जानकारी देते हुए बताया कि परिजन के बयान व जांच के आधार पर FIR दर्ज किया गया है आरोपी फरार हैं खोजबीन की जा रही है जल्द गिरफ्तारी की जाएगी





