घरघोड़ा में सड़क किनारे दुकानों पर कार्रवाई, जाम से मिलेगी राहत?

 

घरघोड़ा के चौक क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए जा रहे छोटे दुकानों के कारण लंबे समय से जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस समस्या को देखते हुए घरघोड़ा SDM के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की।

नगर पंचायत के CMO के नेतृत्व में टीम ने सड़क कब्जा कर बैठे कारोबारियों को हटाया और उन्हें वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था बनती दिखी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

फिलहाल इलाके में यातायात सुचारू दिखाई दे रहा है, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह कार्रवाई स्थायी रूप से असर दिखाती है या फिर केवल एक दिन की व्यवस्था साबित होकर रह जाती है।