नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष के लिए बीजेपी से अरुण पंडा की दावेदारी, दो बार रह चुके हैं उत्कल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष…

घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण बाद से ही अनारक्षित सीट के लिए दावेदार उभरने लगे हैं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीजेपी के वरिष्ठ नेता, साफ छवि और हर वर्ग में अपनी पकड़ रखने वाले अरुण कुमार पांडा का नाम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से उभरकर सामने आया है!! गुटीय राजनीति से दूर घरघोड़ा बीजेपी के लिए समर्पित चेहरों मे जो नाम प्रमुखता से सामने आता है उनमे अरुण कुमार पंडा का नाम भी शामिल है

आपको बता दे पंडा जी राजनीति के अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय रहे हैं वे उत्कल ब्राह्मण समाज के दो बार के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और डॉ भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज के संचालक है..कॉलेज शिक्षा के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहता है..भाजपा हमेशा से पुराने व वरिष्ठ साफ चेहरों को मौका देने के लिए जानी जाती है, ऐसे में घरघोड़ा बीजेपी अरुण पंडा को मौका देगी या नहीं आने वाला वक्त तय करेगा…

 कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किल

अगर बीजेपी अरुण पंडा को मौका देती है तो घरघोड़ा कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है.पंडा जी के पास उत्कल ब्राह्मण समाज व उनके चाहने वालों के मोटे वोट बैंक नगरी निकाय मे कांग्रेस को मुश्किल में डालने के लिए काफी है