ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत,धरमजयगढ़ रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर मोड़ पर अन-बैलेंस होकर पलट गया। जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वो अपने ससुराल से लौट रहा था। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी राजकुमार बरवा (28) का ससुराल ग्राम पंचायत कमोसिनडांड के आश्रित ग्राम रामपुर है। सोमवार को वो अपने ससुराल गया था। रात में वापसी के दौरान रामपुर रोड पर पहाड़ के मोड़ के पास ट्रैक्टर बेकाबू होकर रोड से नीचे पलट गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो मामले की सूचना पूलिस को दी गई। धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पहाड़ी रोड पर हुआ हादसा धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि ट्रैक्टर घाटी रोड पर नीचे पलट गया। जिसे सुबह जेसीबी से निकलवाया गया।वो अपने ससुराल गया था। उसका एक साथी भी था, लेकिन वह सुरक्षित है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।