धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आरोपी युवक के पुलिस अभिरक्षा से निकल भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अन्य केस में गिरफ्तार को किए गए आरोपी युवक स्थानीय एसडीएम कोर्ट में पेश करते समय यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक़ पानी पीने के बहाने मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
जिसके बाद फरार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को हुई इस घटना को लेकर दर्ज एफआईआर के अनुसार प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि थाना धरमजयगढ में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं । प्रार्थी ने बताया कि घटना दिनांक 02 जून 2025 को 14 से 21 बजे तक दिवस अधिकारी के रूप में तैनात था । इस मामले पर आरक्षक 246 लालजीत राठिया थाना प्रभारी के नाम से आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। जिसका अवलोकन तस्दीक पर अपराध धारा 264,121 (1), 132 बीएएस का अपराध घटित होना दर्शित है।
इस मामले को लेकर प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि मैं आरक्षक कमांक 246 लालजीत राठिया तथा आरक्षक कमांक 413 अलेक्सियूस एक्का केसाथ धारा 170,126,135 (3) बी.एन.एस.एस. के गिरफ्तार शुदा आरोपी विशाल विश्वास को उसके विरूद्ध तैयार किये गये ईश्तगाशा प्राप्त कर एस.डी.एम. महोदय के न्यायालय धरमजयगढ़ में पेश करने हेतु लेकर गये थे।उसी दौरान परिसर में पानी पियूंगा बोलकर मौका देखकर मुझे धक्का देकर, हमला कर भागने लगा। जिसे मेरे द्वारा काफी दूर तक दौड़ाया गया। जो आरोपी विशाल विश्वास मौके का फायदा उठाकर व मुझे धक्का देने से मैं गिर गया जिससे मेरे बांये हाथ कोहनी में दाहिने हाथ के अंगुली में चोट आया है। उक्त आरोपी विशाल विश्वास अभिरक्षा से निकल भागा है।





