छर्राटांगर श्रीहरि यज्ञ मेला:36 लोग सड़क हादसे के शिकार

मिलूपारा और कांटाझरिया के 2 लोगो की गई जान 

 

 मिली जानकारी अनुसार बीते रात 3 जून को घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छर्राटांगर में श्रीहरि यज्ञ मेला का अंतिम रात था । जिसमे हजारों कि संख्या में लोग मेला देखने आये थे। मेला देख कर वापस घर लौट रहे अलग अगल घटना में 36 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये है जिसमे 2 लोगों कि मौत हो गई है।

 अनुसार आज सुबह लगभग 8:45 में मोटरसाइकिल CG 14 MQ 4818 में 4 युवक एक ही मोटरसाइकिल से मेला देख के अपने घर वापस लौट रहे थे लौटते समय भेंड्रा पुलिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी।

घटना में 1 युवक कि मौत हो गई वही 1 कि हालत गंभीर अन्य 2 को हल्की चोट लगी है बता दे कि बाईक सवार में गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारा कि मौत हो गई वही वही घायलों में सोहन सिदार पिता घसिया राम उम्र 16 वर्ष कि हालत गंभीर बताई जा रही है वही सुरेश सिदार पिता शनि राम उम्र 18 वर्ष, विशाल सिदार पिता चंदन सिदार उम्र 17 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दिया जायेगा।

दूसरा हादसा अमलीडीह से छर्राटांगर रोड में पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार पुलिया में गिरा, घटना में जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी थाना घरघोड़ा कि मौत हो गई है।

मृतक 1 / मृतक गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारामृतक

2 / जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी