CCTV में कैद मारपीट, पिकअप मालिक ने युवक को उठाकर जमीन पर पटका,युवक पर चप्पल, लात-घूंसों की बरसात

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक में पिकअप की फोटो खींचने पर युवक की चप्पल और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी पिकअप मालिक युवक को उठाकर जमीन पर पटकते दिखाई दे रहा है।

दरअसल, पीड़ित युवक का नाम कमलेश गुप्ता (31) है, जो ग्राम रेगड़ी का रहने वाला है और लेलूंगा के तोलोई कृषि सेवा केंद्र में काम करता है। कृषि केंद्र के पास एक पिकअप खड़ी थी। मालिक ने कर्मचारी को उस पिकअप की फोटो खींचकर लाने कहा।

कर्मचारी ने पिकअप की फोटो खींचकर रख ली। इसी बात पर पिकअप मालिक भड़क गया और मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।