रायगढ़ जिले में 18 लाख के गांजे के साथ एक तस्कर पकड़ाया है। आरोपी ने अपने कार में 250 किलो गांजा छुपाकर रखा था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है गांजा रायगढ़ से लैलूंगा तस्करी किया जा रहा था। तभी पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ लिया।मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने कार के बीच सीट से लेकर डिग्गी तक गांजे के 250 पैकेट भर रखे थे। सभी पैकेट में 1-1 किलो गांजा था। पुलिस ने जब उससे कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा पाया।सूचना के बाद नाकेबंदी कर पकड़ा जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर की शाम को घरघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि सफेद रंग की हुंडई कार में रायगढ़ से लैलूंगा की ओर गांजा की तस्करी की जा रही है।
जिसके बाद पुलिस ने तत्काल थाना के मुख्य गेट सामने लैलूंगा रोड
में बेरिकेडिंग कर नाकेबंदी कर दी। तभी सफेद रंग की हुंडई कार
रायगढ़ की ओर से आते दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का
प्रयास करने लगा।पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ करनेमें चालक ने अपना नाम संतोष दास (26 साल) बताया जो सरगुजाजिले के ग्राम चीताबहार का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने कार की तालाशी ली।पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ करने में चालक ने अपना नाम संतोष दास (26 साल) बताया जो सरगुजा जिले के ग्राम चीताबहार का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने कार की तालाशी ली।आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज तलाशी में कार के बीच सीट से लेकर डिग्गी तक 250 नग गांजा का पैकेट मिला। सभी पैकेट में 1-1 किलो गांजा होना बताया गया।इसके बाद पुलिस ने 250 किलो गांजा 18 लाख 2 हजार 500 रुपए का कागजात मांगा, तो उसके पास कुछ नहीं था।पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





