
जुलूस के दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियां, सती वियोग और शिव तांडव रहीं आकर्षण का केंद्र

शांतिपूर्ण एवं भव्य शोभायात्रा हेतु जनप्रतिनिधि समाजसेवी और आयोजन समिति ने जताया आभार

नफरत की गर्मी बुझा रहा भाईचारे का शरबत,घरघोड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने बांटा कोल्ड ड्रिंक

घरघोड़ा में रामनवमी के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी राम भक्तों का जन सैलाब उमर पड़ा,इस दौरान घरघोड़ा नगर में राम भक्त,सर्व समाज, जनप्रतिनिधि और समाज सेवकों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई!

शोभा यात्रा का श्री गणेश हाई स्कूल से निकली नगर पूरी तरह से भगवामय नजर आया साथ ही डीजे के धुन पर युवा और युवतियां जमकर थिरकते नजर आए!!वही कुछ युवकों ने त्रिशूल, तलवार और डंडा से करतब बाजी भी दिखाएं, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने घरघोड़ा पुलिस भी शोभा यात्रा में पूरी तरह से तैनात देखी….नगर के लगभग हर मोहल्ले में युवाओं की टोली यात्रा में शामिल होने के लिए निकली जो भगवा वस्त्र और माथे पर तिलक हाथो मे तलवार लिए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे!!

राम भक्तों की शोभायात्रा ज़ब बस स्टैंड पहुंची तो अदभुत तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने गर्मी में पैदल शोभायात्रा निकाल रहे हिंदू समाज के लोगों को पानी, जूस और शीतल पेय बांटा!!अद्भुत तस्वीर हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले वर्ष किसी कारणो से ये तस्वीर देखने को नहीं मिली थी..

इस बार समिति द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम और माता सीता की झांकी, कलाकारों द्वारा सती वियोग और शिव तांडव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा…झांकी में बाहर से आए कलाकारों द्वारा माता सती के वियोग में भगवान शंकर द्वारा किया गया तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया. कलाकारों ने तांडव नृत्य के जरिए माता सती के विरह की झांकी को जीवंत कर दिया. कलाकारों की कला को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आए.
श्री राम नवमी आयोजन समिति ने प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों का आभार व्यक्त किया है समिति से जुड़े सदस्यों ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा राम के प्रति अनन्य भक्ति का जन सैलाब नगर की सड़को में नजर आया!!राम के प्रति हिंदुओं के दिलों में मौजूद अगाध श्रद्धा के प्रति शीश नवाते हुए समिति से जुड़े सदस्यों ने समवेत स्वर से पुलिस प्रशासन सहित नगर पंचायत से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधि अधिकारियों सहयोगियों का शांति पूर्ण आयोजन हेतु आभार जताया!! समिति आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी दानदाताओं सहित सभी समाज के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करती है जिनके सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष भव्य हो रहा है!!आयोजन की शोभा को बढ़ाने वाली समितियां टोलिया का भी समिति हृदय से आभार व्यक्त करती है। शोभा यात्रा के मार्ग में सभी राम भक्तों का स्वागत करने वाली सामाजिक संस्थाओं सहित आयोजन से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े राम भक्तों की भी आभारी है जिनके दिन रात की मेहनत की वजह से आस्था का जनसैलाब सड़को में उतर आया!!





