पढ़ाई से जोड़े रखने ‘अंगना म शिक्षा’ की अनोखी पहल

राज्य शासन की महत्त्वपूर्ण योजना “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कसैया घरघोड़ा मे अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और ग्राम की माताओं, बच्चों की उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न हुआ

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया यह ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य बच्चों को घर पर ही स्कूल जाने से पहले तैयार करना है यह कार्यक्रम माता को प्रशिक्षित करके उन्हें अपने बच्चों को घर पर पढ़ने में मददगार है इस कार्यक्रम को राज्य में अच्छी सफलता भी मिली है और इसे स्कॉच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुन्दर मनी कौंध व अन्य मौजूद रहे