वार्ड 2 में युवा मनीष पटनायक के पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन

 

सरकारी कर्मचारी और गरीब तबका कांग्रेस प्रत्याशी के साथ

घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में कांग्रेस प्रत्याशी युवा मनीष पटनायक के समर्थन में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। स्थानीय गरीब तबका और सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मनीष पटनायक के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा अपने पारंपरिक जनाधार को बचाने के लिए संघर्षरत नजर आ रही है।

बीजेपी की पकड़ हुई कमजोर, कांग्रेस को मिल रहा लाभ

वार्ड में लंबे समय से प्रभावी रही भाजपा इस बार कांग्रेस की मजबूत चुनौती से जूझती दिख रही है। भाजपा की पकड़ जहां कमजोर पड़ती जा रही है, वहीं मनीष पटनायक जनता के बीच अपनी मजबूत छवि बना रहे हैं। वे लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और जनता का विश्वास जीतने में सफल होते दिख रहे हैं। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता लोगों को आकर्षित कर रही है।

युवा जोश और जनता का समर्थन बनेगा जीत की कुंजी

युवाओं में खासा उत्साह है और वे मनीष पटनायक के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनता भी उन्हें सेवा का सच्चा प्रतिनिधि मानते हुए हाथों-हाथ ले रही है। हालांकि, चुनावी रणभूमि में अंतिम फैसला वोटों से तय होगा। अब देखना यह है कि यह व्यापक जनसमर्थन मतदान के दिन कितनी हद तक कांग्रेस के पक्ष में तब्दील हो पाता है। लेकिन एक बात तय है—युवा जोश के साथ मनीष पूरी तरह से वार्डवासियों की सेवा के लिए तैयार हैं और फिलहाल बीजेपी के किले में जबरदस्त सेंधमारी करते हुए अपनी प्रबल उपस्थिति और दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं ।