जशपुर में चर्च के सामने कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री

भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में, जल्द पदयात्रा भी करेंगे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिलासपुर पहुंचे। वे वहां आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।शहरवासियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया ।बड़ी संख्या में बागेश्वर सरकार के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।

इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है, प्रभु श्री राम का ननिहाल है। मुझे यहां आकर प्रसन्नता हुई । आगामी समय मे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। 7 नवम्बर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे।

माओवादियों, नक्सलियों के खिलाफ बस्तर क्षेत्र में जो अभियान चला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री को साधुवाद देता हूं।

नक्सलियों से आग्रह है, भारत को भारत रहने दें। मूलधारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम मिलाकर चलें ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें ।भारत को अखंड बनाया जा सके।भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है,इसलिए आगामी समय जशपुर में कथा करेंगे। एशिया की चर्च है, उसके ठीक सामने कथा करेंगे।