शिक्षा विभाग में स्कूलों का यूक्तीयुक्तकरण किया जा रहा है, जिसमें जिले के ट्रॉयबल और एजुकेशन ब्लॉक के करीब 557 स्कूलों का ‘युक्तीयुक्तकरण किया जा रहा है। मंगलवार को इसकी काउंसलिंग की गई, बोईरदादर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में काउंसिलंग की प्रक्रिया की गई है, जिसमें ट्रॉयबल ब्लॉक याने खरसिया, धरमजयगढ़, घरघोड़ा,तमनार, लैलूंगा पांच ब्लॉकों के अतिशेष शिक्षकों को काउसलिंग के लिए बुलाया गया था। जिसमें 525 अतिशेष शिक्षकों को बुलाया गया था, लेकिन शाम 6 बजे तक 325 शिक्षकों का काउंसलिंग की प्रक्रिया हो पाई थी। बाकी शिक्षकों की काउंसिलंग प्रक्रिया की जा रही थी, देर रात तक प्रक्रिया चलती रही।
बुधवार को रायगढ़ और पुसौर के स्कूलों का काउंसलिंग की प्रक्रिया की जाएगी, बुधवार को भी अतिशेष करीब 500 शिक्षकों की काउंसिलंग होने की बात कही जा रही है। इसमें अभी प्रायमरी और मीडिल स्कूलों में ही युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया चल रही है।
युक्तियुक्त करण की पूरी प्रक्रिया के लिए कमेटी का अध्यक्ष कलेक्टर को बनाया गया है, ऐसे में सेंट जेवियर स्कूल में युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया के पूरे समय डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा यहां मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही पूरी प्रक्रिया की गई है, इसके अलावा काउंसलिंग शुरु होने के दौरान कुछ शिक्षक संगठनों ने विरोध प्रर्दशन करना शुरु कर दिया, ऐसे में पुलिस अफसरों के साथ जवानों को भी मौजूदी में काउसलिंग की प्रक्रिया की गई है। ब्लॉक स्तर पर जो प्रक्रिया की गई, उसमें ब्लॉक स्तर के ही बीइओ स्तर कर्मचारियों और अफसरों को ही शामिल किया गया है।
बताया जाता है कि पिछले साल जिले में करीब 300 एकल शिक्षक और 44 शिक्षक विहिन है। जिन जगहों में एकल शिक्षक है या शिक्षक नहीं है, वहां पर पहले अतिशेष शिक्षको की पदस्थापना की जाएगी, वहीं जहां पर दर्ज संख्या के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था किया जाना है, वहां पर भी इसे किया जाना है, दर्ज संख्या के अनुसार ही शिक्षकों की पदस्थापना काउसिलंग के पश्चात किया जा रहा है।इधर लोक शिक्षण विभाग के संचालक ने स्पष्ट कर दिया हैं कि बुधवार तक युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया को पूरा कर शासन को अवगत कराने के लिए कह दिया है। ऐसे युक्युिक्त करण प्रक्रिया देर रात तक बैठकर शिक्षा विभाग के लोग कर रहे थे ।





