घरघोड़ा बीजेपी की बढ़ सकती है मुश्किलें :अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे संतोष अग्रवाल

 

घरघोड़ा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य, एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संतोष अग्रवाल प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं । लंबे समय से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय सदस्य  व स्थानीय विधायक लालजीत  सिंह राठिया के साथ मिल कर कांग्रेस में विभिन्न नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा चुके है!!मृदुभाषी, सरल स्वभाव और जनप्रिय नेता के रूप में संतोष अग्रवाल  ने न केवल अपनी पार्टी में बल्कि विपक्ष में भी अपना प्रभाव छोड़ा है। संतोष अग्रवाल के पास सामाजिक वोट बैंक के अलावा उनकी अपनी एक अलग लोकप्रियता है जो कि विपक्षी पार्टियों को मुश्किल में डाल सकती है

संतोष अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घरघोड़ा कांग्रेस के सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं!!उनकी निष्ठा, मेहनत और जनसंपर्क को देखते हुए संगठन और जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं!!यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो घरघोड़ा नगर पंचायत में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित मानी जा रही है!!