घरघोड़ा के वार्ड 15 में बंद कमरे में युवती की संदिग्ध मौत,

 

पीछे की दीवार की ईंट हटाकर दिखी फांसी पर लटकती लाश

घरघोड़ा (रायगढ़): घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 15 में एक युवती की लाश बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस बुलाई गई । पीछे की ओर दीवार में लगी एक ईंट हटाकर देखा गया तो युवती की लाश रस्सी से झूलती हुई नजर आई। 

बताया जा रहा है कि मृतका कुछ समय से अपनी माँ से अलग एक किराए के मकान में रह रही थी। उसकी माँ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस ने मौके से युवती का मोबाइल बरामद कर उसे जांच के लिए जब्त कर लिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।