गांव गांव में तिरंगा लहराने की व्यापक योजना बनी
घरघोड़ा; भाजपा मंडल कुडुमकेला के ग्राम टेरम में आगामी 10 अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के तहत तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की आयोजित बैठक संम्पन हुई, जिसके मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी सुनील ठाकुर जी द्वारा बताया गया कि हमारे मंडल के सभी बुथों पर सभी को साथ लेकर हर घर तिरंगा लगाकर, तिरंगा यात्रा निकाली जाए मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्रा सुनिश्चित की गई, ।जिसमें प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी शक्ती केंद्रों पर तिरंगा यात्रा प्रभारी बनाया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जगाना है।,इस कार्यक्रम मंडल प्रभारी श्री सुनील ठाकुर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, साथ में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेश बेहरा जी,मंडल अध्यक्ष श्री राजेश बेहरा जी, मंडल महामंत्री अभिराम गुप्ता जी, मंडल महामंत्री गगनसिंह राजपूत जी, जनपद पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता जी, कार्यक्रम संयोजक श्री सिरोत्तम चौहान जी,सह संयोजक निर्मला महंत जी, मंडल मंत्री श्री रीषी बेहरा जी, चंद्रशेखर गिरी जी, विश्वनाथ बेहरा जी, सुकदेव राठिया जी,अनुज राठिया जी सहित जेष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





