घरघोड़ा मे फर्जी जाति प्रमाण पत्र में नौकरी का मामला: रायगढ़ कलेक्टर से शिकायत

 

घरघोड़ा मे फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है मिली जानकारी अनुसार घरघोड़ा वार्ड 05 निवासी सुरेंद्र सिंह भाटिया ( पशु क्षेत्र सहायक चिमटापानी )

के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत रायगढ़ कलेक्टर से की गई है शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने रायगढ़ कलेक्टर से उक्त मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है

गुरनाम: मामले की निष्पक्ष जांच हो 

 शिकायत करता का कहना है रायगढ़ अनुसूचित जाति आयोग, रायपुर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग व शासकीय पशु चिकित्सालय मे कई बार शिकायतों के बाद भी उक्त मामले को लेन-देन से दबा दिया जा रहा है.. रायगढ़ कलेक्टर से शिकायत के बाद मुझे उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी