घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के सिर के परखच्चे उड़ गए, जिससे घटनास्थल का दृश्य दिल दहला देने वाला था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रोड पर टेरम के पास रामी फ्यूल के सामने लगभग दोपहर 1:30 बजे यह भीषण हादसा हुआ। बाइक पर दो युवक सवार थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रेलर ने एक युवक के सिर को बेरहमी से कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक पर सवार दूसरा युवक घबराकर मौके से भाग गया। वहीं, घटना को अंजाम देने वाला ट्रेलर भी चालक सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। शव को घरघोड़ा हॉस्पिटल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ परिजनों की तलाश में जुट गई है, वहीं फरार ट्रेलर और उसके चालक की खोजबीन भी तेज कर दी गई है।
News Update
-
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
-
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत खनन पर शिकंजा
-
घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार
-
रायगढ़ में अटैचमेंट से बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था,82 स्कूलों में एक ही शिक्षक, 183 में अतिरिक्त स्टाफ
-
पत्नी, ससुर और साले पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस





