रायगढ़:रोजगार मेला 29 को 161 पदों पर होगी भर्ती

रायगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ द्वारा 29 सितंबर मंगलवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रातः 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 161 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। रोजगार मेले में तकनीकी, वित्तीय सेवा, ग्राहक संबंध और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मे नव दुर्गा फ्यूल्स प्रा. लि., सराईपाली( पूंजीपथरा ) द्वारा फिटर के 2, वेल्डर के 1 और मैकेनिकल ट्रेनी के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिएआईटीआई योग्यता निर्धारित है । इसी तरह मे. चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि., रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 20 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।