रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोड़ा तक 37 और पूंजीपथरा तमनार तक करीब 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण की जद में आने वाले करीब 15 गांवों की निजी जमीनों की खरीदी बिक्री समेत बंटवारा, बटांकन, डायवर्जन और नए निर्माण पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है। यहां किसी भी तरह की अनुमतियां भी अभी नहीं दी जाएगी। कलेक्टर के आदेश के बाद भू माफियाओं में ड़कंप मच गया है। कारण भू-अर्जन के पहले यहां सड़क किनारे की जमीनों की खरीदी बिक्री के लिए दलालों की गांवों में आवाजाही चालू हो गई थी।
रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोड़ादो सौ बाहर करोड़ नब्बे लाख की स्वीकृति
रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोड़ा करीब 37 किमी फोरलेन सड़क निर्माण के लिए दो सी बाहर करोड़ नब्बे लाख इक्यावन हजार की प्रशासकीय स्वीकृति वित्त विभाग की ओर से दी गई है। इस राशि में प्रभावित जमीनों के भू अर्जन और वन भूमि डायवर्जन कार्य मे उपयोग होगा। भू अर्जन मद की राशि किसी अन्य मद में खर्च करने पर रोक लगाई गई है।
करीब 37 किमी फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस सड़क निर्माण के जद में रायगढ़ तहसील के जगतपुर, उर्दना,चिराईपानी, पाली और शिवपुरी,तमनार तहसील के तराईमाल,पूंजीपथरा और सामारुमा, घरघोड़ा तहसील के अमलीडीह, भालूमार और भेंड्रा गांव जद में आ रहा है।
इन गांवों में कितनी जमीनें जाएगी यह अभी पता नहीं चलेगा। इसके लिए सर्वे होगा इसके बाद भी पता चल सकता है। इसी तरह पूंजीपथरा तमनार तक करीब 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण होगा। इसमें तमनार तहसील के पूंजीपथरा,पड़कीपहरी, आमाघाट और गोढ़ी गांव जद में आ रहा है।





