धर्मांतरण मामले में कहा हमारे जैसे लोग आगे बढ़ें और आदिवासियों को अपनाए: डॉ. माधवीलता
रायगढ़। रायगढ़ में आज भाजपा नेत्री व हिंदु विचारक डॉ माधवीलता ने धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर कहा कि मेरे पास इसके लिए एक ही जवाब है, हमारे जैसे लोग आगे बढ़ें और आदिवासियों को गले लगाए, उन्हें अपनाएं तथा उनके लिए काम करें। इसके बाद किसी की मजाल नहीं जो हमारे आदिवासियों के पास आ जाए। रामलीला मैदान में आरएसएस
भारत भूमि में एक स्त्री का जन्म लेना सौभाग्य की बात
हिंदू विचारक डॉ माधवीलता ने कहा कि भारत की पुण्य भूमि में जन्म लेना और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आने का सौभाग्य पाया है और वह आदिवासियों का क्षेत्र है। जिनकी वजह से आज यहां कई नृत्य संगीत की कला को लोग पहचनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत भूमि में एक स्त्री का जन्म लेना सौभाग्य की बात है। विदेश इस बात को क्या जाने यहां एक स्त्री के पैर को छुए बिना पुरुष आगे बढ़ता ही नहीं। शक्ति स्वरूपा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री व हिंदु विचारक डॉ माधवीलता पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा किया और उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में इन बातों को कहा। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में वोट जिहाद और यूपी में बुर्का पहनकर वोट डालने के सवाल में कहा कि लोग संविधान को बचाने का जो नारा लगाते हैं, क्या मुंह ढककर वोट डालना संविधान में लिखा है। भाजपा से लड़ने का जो डर अन्य दलों के नेताओं को लगा है और उन्हें उस डर को जीतने के लिए वे संविधान को तोड़ने में तुले हुए हैं। लोगों को भी यह बात समझना चाहिए कि जो लोग संविधान को तोड़ सकते हैं वो लोग भारतवासियों को बिगाड़ और तोड़ सकते हैं।





