किस-किस अफसर पर होगी कार्यवाही कब बताएंगे
बजरमुड़ा घोटाला अब तक का सबसे बड़ा संगठित घोटाला है इस घोटाले में सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर अपराध को अंजाम दिया गया है जांच टीम ने गड़बड़ी के एक-एक बिंदु का खुलासा किया है अब इस कारवाही करना सरकार की मजबूरी बन चुकी थी इसलिए दो पटवारी को बलि का बकरा बनाया गया इनके सर पर सभी दोष मरकर अफसर को बचाने की कवायत शुरू हो चुकी है रायगढ़ जिले में कभी भी भूअर्जन घोटाले को शक्ति से नहीं निपट गया उसी का परिणाम है कि हर भू अर्जन मे सरकारी अधिकारी ही घोटाले की न्यू रखते हैं ये खेल लंबे समय से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा, जो भी अफसर पदस्थ होते हैं वो बहती गंगा में हाथ धोकर चले जाते हैं!!बजरमुड़ा मामले में भी यही हो रहा है सबके पास एक जवाब है कि यह हमारे कार्यालय का नहीं है सरकार की अंडरटेकिंग कंपनी CSPGCL को आवंटित कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर 3 कोल ब्लॉक के लिए मिलूपाड़ा,खमरिया,करवाही, ढोलनाड़ा और बजरमुड़ा मे 449.166 हे लीज स्वीकृत की गई है!! सरफेस राइट के तहत भूअर्जन किया गया है प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि के आकलन के लिए SDM घरघोड़ा अशोक मार्बल को प्रकरण दिया गया!! 22 जनवरी 2021 को अवार्ड पारित किया गया केवल बजरमुड़ा के 170 हे जमीन पर 478.68 करोड़ का मुआवजा पारित किया गया, कंपनी के आपत्ति पर मुआवजा को काम करके 415.69 करोड़ किया गया बजरमुड़ा मे असंचित भूमि को संचित बताकर, पेड़ों की संख्या ज्यादा बढ़कर, टिन शेड को पक्का मकान बातकर आदि का मनमाना आकलन किया गया!! गणना के समय जिस भूमि पर 20 लाख रुपए का मुआवजा मिलता,उसमे 20 करोड़ का मुआवजा दिया गया!! परिसंपत्तियों के आकलन में जमकर गड़बड़ी की गई!! मूल्यांकन एवं निरीक्षण टीम… पत्रक बनाने वाले मुआवजा का आकलन करने वाले समस्त अधिकारी कर्मचारी इसमें दोषी हैं क्योंकि घोटाले की संपूर्ण जानकारी होने के बाद भी इन्होंने कुछ नहीं किया इस मामले में मांस दो पटवारी को सस्पेंड करके खानापूर्ति कर दी गई.. जो बड़े खिलाड़ी हैं उनका नाम तक नहीं!! मामले में अभी तक घरघोड़ा एसडीएम ने किसी भी अधिकारी पर कार्रवाई के अनुशंसा नहीं कि है!!
रेलवे लाइन में भी घोटाला छुपाने मे लगा प्रशासन
तमनार और घरघोड़ा मे भूअर्जन घोटाले के लिए एक गिरोह बन चूका है जिसमें भूमिया, दलाल,अफसर,नगर सेठ, उद्योगपति,धन्ना सेठ सभी शामिल है अब रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए भी करोड़ों का क्लेम किया जा रहा है भालूमुड़ा से गारे पेलमा तक बिछने वाली करोड़ों का क्लेम किया जा रहा है आपको बता दे भालूमुड़ा से गारे पेलमा तक बिछने वाली रेल लाइन के लिए चितवाही,भालूमुड़ा,रोडोपाली,ढोलनाड़ा, खमरिया,मिलुपरा, खरा आदि गांव में भू अर्जन किया जाना है भूमि का नवंबर 2022 में ड्रोन से भौतिक सत्यापन किया गया, जितने भी टिन शेड थे सभी टेंपरेरी थे और एक भी मुर्गा नहीं पाया गया, किसी में भी बिजली कनेक्शन भी नहीं था लेकिन पत्रक 10 मे एसडीएम घरघोड़ा ने सभी को पोल्ट्री फॉर्म बताया है इरकॉन ने अपर कलेक्टर भू अर्जन शाखा को इसकी जानकारी दी थी लेकिन बात को दबा दिया गया!!





